मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में शामिल होंगे। आगरा में दो घंटे वे रुकेंगे। ऐसे में छात्र नेताओं पर पुलिस की पैनी नजर है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष बिलाल और प्रदेश सचिव सतीश को पुलिस ने रविवार रात को नजरबंद कर दिया। दोनों के घर के बाहर पुलिस का सख्त पहरा लगाया गया है।
एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक महीने पहले विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर लौट रहे डिप्टी सीएम का काफिला रोक लिया था। इस मामले में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज हुआ था।
पुलिस ने कार्यकर्ताओं को जेल भेजा था। अब मुख्यमंत्री एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में आ रहे है। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। पुलिस ने रविवार रात को एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष बिलाल और प्रदेश सचिव सतीश को घर में नजरबंद कर दिया। उन्हें बाहर जाने की इजाजत नहीं है।