फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे तक आगरा में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी, प्रशासन की धड़कनें तेज, ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Tue, 03 Jul 2018 09:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आगरा आएंगे। वो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ संगठन के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। योगी यहां करीब साढ़े आठ घंटे तक रुकेंगे।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी पांच जुलाई को सुबह 10 बजे खेरिया हवाई अड्डे पहुंचेंगे। इसके बाद सीधे फतेहाबाद रोड स्थित उत्कर्ष विलास होटल जाएंगे। यहां वो संगठन की समीक्षा बैठक में शिरकत करेंगे। 

संगठन की समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री सूरसदन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने जोरशोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन

ये लोग भी रहेंगे मौजूद

लगभग साढ़े चार घंटे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ रहेंगे। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, शिव प्रकाश आदि भी होंगे। 

शाम पांच बजे से सूदसदन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में भाग लेंगे। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे। यहां से शाम 6.15 बजे पर खेरिया हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। 

मुख्यमंत्री संगठन के कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे हैं, लेकिन साढ़े आठ घंटे शहर में रहने के चलते पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की धड़कन बढ़ी हुई है। 
विज्ञापन

तैयारियों में जुटा प्रशासन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए प्रशासन ने दिन-रात एक कर दिया है। फतेहाबाद और माल रोड के साथ-साथ एमजी रोड पर विकास कार्यों को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है। 

वहीं, विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति आख्या रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। ताकि यदि मख्यमंत्री किसी योजना के बारे में अचानक पूछ बैठें तो उन्हें उसकी स्थिति से अवगत कराया जा सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें