फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने माना पश्चिमी उत्तर प्रदेश सूखे की चपेट में, किसानों के लिए ऐलान

Wed, 20 Sep 2017 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकार किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश सूखे की चपेट में है। सबसे बुरी स्थिति आगरा मंडल की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वे कराने के बाद सभी किसानों को सरकार मुआवजा देगी। प्रभावित किसानों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशती समारोह के अवसर पर पंडित जी के गांव नगला चंद्रभान (फरह) में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की हर संभव मदद करेगी। आगरा, अलीगढ़ के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों के किसान भी बरसात न होने के कारण प्रभावित हो रहे हैं। 

उन्होंने मथुरा में आलू की बर्बादी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार आलू के लिए फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाएगी ताकि आलू किसानों को अच्छा भाव मिल सके। किसानों के लिए खेत तालाब योजना को शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

मथुरा-आगरा को मीठा पानी उपलब्ध कराएगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा और मथुरा में खारे पानी की बड़ी समस्या है। लिहाजा सरकार इन दोनों जिलों को मीठा पानी उपलब्ध कराने के लिए प्लानिंग कर रही है। इस बड़ी समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा। 

इस दिशा में सरकार ने काम शुरू करा दिया है। मुख्यमंत्री ने लगातार गिरते जलस्तर पर चिंता जताते हुए कहा कि हमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग को अपनाना होगा। बरसात का पानी बरबाद हो रहा है। इसके लिए किसानों को भी खेत तालाब योजना से जुड़ना होगा।
विज्ञापन

नमामि गंगे योजना में यमुना भी शामिल

मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना की शुद्धीकरण सरकार की प्राथमिकता में है। नमामि गंगे योजना में यमुना को भी शामिल कर लिया गया है। यमुना का भी शुद्धीकरण गंगा के साथ कराया जाएगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लोगों को भी स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए। 

जब तक हम खुद जागरूक नहीं हो जाएंगे स्वच्छ भारत की कल्पना आसान नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना की सफाई के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जा रही है। जल्द ही सरकार इस पर काम शुरू कर देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें