फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ! संकट में आगरावासी, लॉकडाउन में हो रही कालाबाजारी, आटा मिला नहीं...कीमतें बेकाबू

Tue, 31 Mar 2020 10:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

चार दिन में आटा न मिलने की 50 से अधिक शिकायतें कंट्रोल रूम में आई हैं
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा में होंगे। वह कोरोना से बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे। लोगों तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने के इंतजाम की भी जानकारी लेंगे।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से लेकर नोडल अफसरों तक लोग लगातार यह शिकायत कर रहे हैं कि शहर में आटा नहीं मिल रहा है। फल, सब्जियों और दालों की कीमत प्रशासन ने तय तो कर दी है लेकिन कालाबाजारी हो रही है। इस पर कार्रवाई भी नहीं हुई है।

चार दिन में आटा न मिलने की 50 से अधिक शिकायतें कंट्रोल रूम में आई हैं। नौबस्ता, लोहामंडी, प्रेम नगर में महिलाएं आटा न मिलने की शिकायत लेकर हंगामा कर चुकी हैं। घटिया आजम खां में आटे के लिए इतनी भीड़ उमड़ी कि नियंत्रण के लिए पुलिस लगानी पड़ी। फल और सब्जियों के दाम अधिक वसूले जाने की भी शिकायतें हैं। मुख्यमंत्री कंट्रोल रूम भी जाएंगे।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

एसएन और जिला अस्पताल में अलर्ट
सीएम योगी के मंगलवार को निरीक्षण के लिए आने की सूचना आते ही एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में अलर्ट कर दिया गया। सफाई अभियान पहले से चल रहा था, इसे और तेज कर दिया गया। सभी वार्ड में नई बेडशीट बिछवा दी गई। मंगलवार को सुबह से ही फिर से सफाई अभियान चलेगा। दोनों जगह सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा।

सुरक्षा ड्यूटी में सामाजिक दूरी का रहेगा ख्याल
एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में भी सामाजिक दूरी का ख्याल रखा जाए। एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में सुबह से पुलिस तैनात हो जाएगी। सीएम की फ्लीट के आते ही ट्रैफिक को पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। लॉकडाउन होने के बावजूद अब भी इक्कादुक्का गाड़ी गुजर रही हैं।

घर से बाहर निकलने वालों पर बढ़ेगी सख्ती
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के चलते पुलिस मंगलवार को सुबह से ही सख्ती बरतेगी। शहर में 108 प्वाइंट पर पुलिस तैनात की गई है। जो लोग घरों से निकलेंगे, उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। अगर बगैर अनुमति के दुकान खुली मिली तो भी पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें