फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Agra Visit: सीएम ने ताजपूर्वी गेट स्टेशन से मेट्रो के हाईस्पीड ट्रायल का किया शुभारंभ

Thu, 27 Jul 2023 07:42 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

CM Yogi Agra Visit: आगरा में सीएम ने ताजपूर्वी गेट स्टेशन से मेट्रो के हाईस्पीड ट्रायल का शुभारंभ किया। अभी 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रायल चल रहा था। अब मेट्रो को 60-80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
CM Yogi Agra Visit: सीएम ने ताजपूर्वी गेट स्टेशन से मेट्रो के हाईस्पीड ट्रायल का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में पर्यटन सीजन यानी फरवरी में पर्यटक मेट्रो से ताजमहल को निहार सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ताज पूर्वी गेट स्टेशन पर बटन दबाकर मेट्रो के हाई स्पीड ट्रायल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा अगस्त 2024 तक मेट्रो जनता को समर्पित करने का लक्ष्य था, लेकिन निर्धारित समय से छह महीने पहले ही फरवरी 2024 में मेट्रो आगरा वासियों के लिए शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


बुधवार की शाम 7.30 बजे सीएम योगी टीडीआई मॉल के सामने ताज पूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन पहुंचे। यहां पहले उन्होंने मेट्रो के अंदर निरीक्षण किया। इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए। यूपीएमआरसीएल प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि अभी 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रायल चल रहा था। अब मेट्रो को 60-80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया जाएगा। करीब ढाई महीने तक ट्रायल रन होगा। इसके बाद मेट्रो कमिश्नर से निरीक्षण के बाद क्लीयरेंस मिलेगी।

यह भी पढ़ेंः- CM Yogi Mathura Visit: सीएम ने श्री बांके बिहारी के किए दर्शन, बोले- काशी की तर्ज पर विकसित होगा वृंदावन

शिप्रा पहली महिला मेट्रो ड्राइवर

मेट्रो के हाई स्पीड ट्रायल की कमान बुधवार को शिप्रा मौर्य ने संभाली। इसके साथ ही वह पहली महिला मेट्रो ड्राइवर बन गईं। इससे पहले उन्होंने कानपुर और लखनऊ में मेट्रो ट्रेन की ड्राइविंग सीट संभाल चुकी हैं। मेट्रो पूर्ण रूप से स्वचलित है। जिसका संचालन स्कॉडा कमांड सेंटर से किया जाता है। लेकिन, ट्रायल रन के दौरान मेट्रो को ड्राइवर चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें