फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच बना मैदान, सीएम ने खेली फुटबाल

Sun, 20 Sep 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ताज नेचर वाक में फुटबाल क्लब ‘दिल्ली डायनामोज’ की जर्सी के लांचिंग प्रोग्राम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युवा खिलाड़ी के रूप में नजर आए। उन्होंने ब्राजील के स्टार फुटबालर रोबर्टो कार्लोस के साथ मंच पर ही फुटबाल को किक लगाई। फुटबाल के प्रति उनकी यह दीवानगी देख लोगाें ने तालियां भी खूब बजाईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आयोजकों की तरफ से मुख्यमंत्री को एक जर्सी और फुटबाल भेंट की गई थी। जब कार्यक्रम समापन की ओर पहुंचा तो संचालक ने मुख्यमंत्री को शानदार फुटबालर बताया। कहा कि वे न केवल खेल प्रेमी हैं, बल्कि खुद भी फुटबाल खेलते हैं। आग्रह किया कि वे अपनी खेल प्रतिभा मंच पर दिखाएं। बस फिर क्या था।  
सीएम तो मानो तैयार ही थे। पहुंच गए स्टेज पर फुटबाल खेलने के लिए। सामने थे कार्लोस। सीएम ने पहले धीरे से किक लगाकर फुटबाल को पुश किया। कार्लोस ने फुटबाल को किक लगाकर उछाला और फिर पांव पर ही नचाया। यह देख अखिलेश भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने दूसरी किक सीधे नहीं बल्कि पांव के साथ फुटबाल को उछालते हुए मारी। कार्लोस फिर से फुटबाल को रोककर नचाने लगे और इसके बाद सीएम की ओर किक लगा दी।
विज्ञापन

इस बार सीएम ने मंझे हुए खिलाड़ी की तरह बाल को किक लगाकर हवा में नचाया और फिर हंसते हुए पीछे हट गए। सामने बैठे लोग तालियां बजाने लगे। दे दनादन के बाद सीएम स्टेज से चलने लेकिन फोटोग्राफर इस दृश्य को कैमरे में कैद करने के लिए सीएम से वंस मोर बोले, तो उन्होंने एक और बार किक लगाकर दिखाया।  इससे पहले भाषण के दौरान सीएम पहले ही बता चुके थे कि उन्हें फुटबाल खेलने का शौक रहा है। छह वर्ष की उम्र से फुटबाल खेल रहे हैं। फुटबाल दम और ताकत का खेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें