फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में भी एयरपोर्ट चाहते हैं सीएम

Sat, 20 Aug 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रमुख्‍ा स‌च‌िव - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने आगरा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की दम तोड़ती उम्मीद को फिर से जगा दिया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री आगरा में भी एयरपोर्ट चाहते हैं। ऐसे में यहां के लिए विकल्प अभी खुले हैं। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इस पर फैसला होगा। उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ लंबी बैठक भी की।
विज्ञापन

उन्होंने यह बयान आगरा और अलीगढ़ मंडल की कानून व्यवस्था और प्रदेश सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को आगरा से बेहद लगाव है। वह इस शहर को न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाना चाहते हैं बल्कि यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा बनाने के भी पक्ष में हैं। प्रदेश सरकार द्वारा सैफई में एयरपोर्ट बनाने की संस्तुति पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। साथ ही उन्होंने इसका भी खुलासा नहीं किया कि एयरपोर्ट सैफई और आगरा, दोनों जगहों पर बनेंगे या फिर इनमें से किसी एक शहर में। मुख्य सचिव का कहना है कि आगरा में एयरपोर्ट की जरूरत और मांग को देखते हुए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जल्द ही इस पर कोई अंतिम निर्णय लेंगे।
इधर, प्रदेश सरकार के विकास कार्यों के भौतिक सत्यापन को आए प्रमुख सचिव सूचना एवं महानिदेशक पर्यटन नवनीत सहगल ने कहा कि अक्तूबर में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे (आगरा-लखनऊ) पर ट्रैफिक शुरू हो जाएगा। हालांकि लोगों के लिए नवंबर के आखिर या दिसंबर के शुरुआत में इस एक्सप्रेसवे का औपचारिक शुभारंभ होगा। वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि इस एक्सप्रेसवे के साथ-साथ साइकिल ट्रैक भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने ली राहत की सांस
मुख्य सचिव के दौरे के चलते प्रशासन सहित कई विभागों के अधिकारियों की दो दिन धड़कन बढ़ी रहीं। विकास कार्योें की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने में जुटे रहे। शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे मुख्य सचिव के जाने के बाद ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

एडीए ने उतारी अपनी फौज
समीक्षा बैठक के चलते शुक्रवार को आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) कार्यालय लगभग खाली रहा। उपाध्यक्ष और सचिव से लेकर मुख्य नगर नियोजक व मुख्य अभियंता, जूनियर इंजीनियर तक सर्किट हाउस में देर शाम तक डटे रहे।
141 करोड़ से होगा फतेहाबाद रोड का सुंदरीकरण
 इनर रिंग रोड शुरू होने के बाद फतेहाबाद रोड पर ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए इसके चौड़ीकरण और सुंदरीकरण की योजना तैयार की जा रही है। जिलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि इसके लिए मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने 141 करोड़ की योजना को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें