मैनपुरी। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने से मौसम बदल गया। दिन में धूप नहीं निकली तो सर्दी का अहसास अधिक रहा। बादल छाए रहने से मौसम में सर्दी के साथ-साथ गलन भी बढ़ गई है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार चार दिसंबर तक आसमान साफ होने की उम्मीद कम है।
बुधवार को अधिकतम तापमान जहां 22 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में धूप नहीं निकली तो शाम को सभी सर्दी का अहसास रहा। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार चार दिसंबर तक बादल छाए रहेंगे।
मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि तीन और चार दिसंबर को बूंदाबांदी होने की आशंका है। बारिश हुई तो सर्दी बढ़ जाएगी। बूंदाबांदी होने से फसलों को फायदा होगा। खेत में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को वर्तमान में सिंचाई की जरूरत है। ऐसे में बारिश से फसल को पानी मिलेगा। आलू की फसल में हल्की बूंदाबांदी से कोई नुकसान नहीं होगा।