फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में 25 और 27 फरवरी को छाए रहेंगे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्द हवाओं ने एक बार फिर सुबह और शाम की सर्दी बढ़ा दी है। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से 25 और 27 फरवरी को बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
विज्ञापन

फरवरी के आखिरी सप्ताह की शुरुआत से ही मौसम सर्द हो गया है। इससे पहले बढ़े हुए तापमान ने सर्दी से लोगों को राहत दिलाई थी। सर्द हवाओं के चलते एक बार फिर सुबह और शाम को सर्दी बढ़ गई है। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा मौसम खराब होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार 25 फरवरी और 27 फरवरी को बादल छाए रहने की आशंका जताई गई है। अगर बादल छाए रहते हैं तो तापमान में गिरावट भी आएगी। इससे सर्दी बढ़ सकती है। हालांकि अन्य दिन मौसम साफ रहने की पूर्वानुमान में बात कही गई है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि फसलों के लिहाज से ये मौसम नुकसानदेह नहीं होगा।
बूंदाबांदी से रुक सकती है आलू की खोदाई
पूर्वानुमान के अनुसार बादल छाए रहने के साथ अगर बूंदाबांदी होती है तो किसानों की परेशानी बढ़ जाएगी। वर्तमान में आलू की खोदाई का काम चल रहा है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो आलू की खोदाई का काम दो से तीन दिन के लिए रुक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें