फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छाए रहे बादल, उमस ने किया लोगों को बेहाल

Thu, 26 Sep 2024 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बुधवार को दोपहर बूंदाबांदी के बीच आगरा रोड पर छाता लेकर गुजरतीं युवतियां। - फोटो : बुधवार को दोपहर बूंदाबांदी के बीच आगरा रोड पर छाता लेकर गुजरतीं युवतियां।
विज्ञापन
मैनपुरी। बुधवार से मौसम ने फिर एक बार करवट बदल ली है। दिन भर बादल छाए रहने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि बूंदाबांदी ने राहत तो नहीं दिलाई उल्टा उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


बीते दो दिनों से पड़ रही गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। पंखे और कूलर भी उमस के चलते नाकाम साबित हो रहे हैं। इसी बीच बुधवार को सुबह से मौसम बदल गया। बादल छाए रहने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी। दोपहर बाद चंद मिनटों के लिए बूंदाबांदी भी हुई। लेकिन जल्द ही बूंदाबांदी बंद होने के चलते गर्मी से राहत तो नहीं मिल सकी उल्टा उमस और अधिक बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आगामी तीन दिनों में बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें