आगरा के अछनेरा में युवती से दरिंदगी के बाद हत्या कर दी गई। उसकी लाश की हालत देख पुलिस भी कांप गई। गले को दुपट्टे से कसा गया था। मुंह में कपड़ा ठूंसा गया, जिससे वो चीख नहीं सके। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अछनेरा के कचौरा मार्ग पर शुभ करीब 9 बजे रेलवे यार्ड के पास युवती का शव मिला। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की गई। उसके मुंह में कपड़ा ठूसा गया था। आरपीएफ, जीआरपीएफ और थाना अछनेरा पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। हाथ पर लिखा कुसमा नाम लिखा हुआ है।