बोदला रोड स्थित वर्कशॉप में कार की सर्विस कराने के बाद एक युवक ने सर्विस चार्ज नहीं दिया। इस पर वर्कशॉप संचालक कार के आगे खड़ा हो गया। युवक ने संचालक को टक्कर मार दी। वह कार के बोनट पर लटक गया।
इसके बावजूद युवक कार को डेढ़ किलोमीटर तक दौड़ाता हुआ ले गया। बाद में वर्कशॉप संचालक के सड़क पर गिरने की वजह से सिर में चोट लग गई। आरोपी भाग निकला। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वह कोमा में है।
गणपति अपार्टमेंट, कारगिल पेट्रोल पंप रोड निवासी अभिषेक सिंघल की बोदला रोड पर लक्ष्मी पैलेस के पास कार सर्जन के नाम से वर्कशॉप है। अभिषेक के भाई वरुण ने बताया कि पांच दिसंबर को शास्त्रीपुरम निवासी प्रेम चौधरी आया। उसने कार की सर्विस करने को कहा। इस पर उसे 35 हजार का खर्च बताया।