फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:  स्क्रैप कारोबारी के परिवार की महिला से नजदीकी...इसलिए जिम ट्रेनर ने रची ऐसी साजिश, छह दिन बाद हुआ खुलासा

Sun, 09 Mar 2025 12:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

जिम ट्रेनर ने कारोबारी पर हमले की साजिश रची थी। पुलिस ने छह दिन बाद मामले का खुलासा करते हुए छह हमलावर गिरफ्तार कर लिए हैं। ट्रेनर अभी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।
 
विज्ञापन
बॉडी, जिम - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रामबाग फ्लाईओवर के पास 20 फरवरी की रात स्क्रैप कारोबारी सौरभ अग्रवाल पर हमला बदमाशों ने नहीं किया था। हमले की साजिश एक जिम ट्रेनर ने रची थी। पुलिस ने 6 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है। ट्रेनर पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


सौरभ अग्रवाल का कालिंदी विहार में स्क्रैप का कारोबार है। घटना की रात वह स्कूटर से घर लौट रहे थे। रामबाग फ्लाईओवर के पास तीन गाड़ियों पर आए आधा दर्जन युवकों ने उनका हाथ तोड़ा और सिर फोड़ दिया था। हमलावर लूटपाट करके भागे थे।

पीड़ित को लगा कि बदमाशों ने लूट के लिए हमला बोला था। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर एत्माद्दौला को टीम के साथ लगाया गया। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने दीपक, समीर, ईशान, राहुल, साहिल और विशाल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पीड़ित हमलावरों को देखते ही पहचान गया। पूछताछ हुई तो पता चला कि हमले की साजिश जिम ट्रेनर कुलदीप ने रची थी। उसने सौरभ अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने का ठेका अपने ऑटो चालक दोस्त अमन को दिया था। अमन ने पहले रेकी की थी। बाद में अपने दोस्तों को हमले के लिए भेजा था।

फर्जी आईडी से बना था हिमांशी
कुलदीप ट्रांस यमुना काॅलोनी की एक जिम में ट्रेनर है। सौरभ अग्रवाल के परिवार की एक महिला जिम जाती है। कुलदीप उन पर गलत नीयत रख रहा था। पुलिस के अनुसार कुलदीप ने पहले हिमांशी बनकर फेसबुक पर आईडी बनाई। उससे सौरभ के परिवार के सदस्यों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। सौरभ के भाई को बातों के जाल में फंसाकर चैट किया। बाद में उनकी चैट को रिश्तेदारों के साथ शेयर किया। उसने दंपती में रार कराने की कोशिश की थी। पर सौरभ ने फेसबुक पर युवती बनकर चैट कर रहे कुलदीप को भला-बुरा कहा। इसी से क्षुब्ध होकर उसने हमले की साजिश रची थी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें