फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: किसान की चालाकी से छूटे लेखपाल के पसीने...रिश्वत देते हुए बनाया वीडियो; काम नहीं हुआ तो कर दिया वायरल

Fri, 16 Aug 2024 12:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

किसान ने लेखपाल को जमीन के कुरा बंटवारे में मदद के लिए डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत दी थी। रिश्वत देने के बाद भी काम नहीं हुआ तो किसान ने ये वीडियो वायरल कर दिया। 

 
विज्ञापन
रिश्वतखोर लेखपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के मांट में लेखपाल द्वारा किसान से रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके बाद बाद एसडीएम ने लेखपाल को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन



मिली जानकारी के अनुसार तहसील मांट क्षेत्र के अन्तर्गत कोतवाली सुरीर के गांव नगला फौदा निवासी किसान मेघराज़ सिंह से न्यायालय में चल रहे जमीन के कुरा बंटवारे में मदद करने के नाम लेखपाल नेत्रपाल सिंह ने रिश्वत ली। रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

किसान मेघराज सिंह ने बताया की लेखपाल नेत्रपाल सिंह द्वारा डेढ़ लाख रुपये लिए थे, लेकिन इस दौरान लेखपाल की रिश्वत लेते हुए वीडियो बना ली। रिश्वत लेने के बाद भी कोई सहायता नहीं हुई तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच के बाद एसडीएम आदेश कुमार ने लेखपाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

फ़रवरी महीने की है वीडियो वायरल
किसान मेघराज सिंह ने 14 फ़रवरी को बारहमासी के समीप लेखपाल को बुलाकर रिश्वत दी थी और वीडियो बनाई थी। एसडीएम मांट आदेश कुमार ने मामले में जांच के बाद लेखपाल को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें