नगर निगम के बाबू ने अपने ही कार्यालय की महिला सफाईकर्मी के सामने प्रेमिका बनने का ऑफर दिया। महिला सफाईकर्मी इसकी शिकायत नगर आयुक्त से की है। इन दिनों यह प्रकरण नगर निगम में चर्चा का विषय बना हुआ है।
नगर निगम की महिला सफाई कर्मचारी ऑफिस में काम करती है। महिला सफाई कर्मचारी द्वारा नगर आयुक्त से की गई शिकायत के अनुसार 16 नवंबर को जब वह अपने ही विभाग के बाबू के पास फाइल लेकर गई तो उसने अभद्र व्यवहार करते हुए उसे प्रेमिका बनने का ऑफर कर दिया।
बाबू ने और भी कई बातें महिला सफाईकर्मी से कह डालीं। इसका महिला सफाईकर्मी ने विरोध किया। उक्त बाबू की शिकायत महिला सफाईकर्मी ने नगर आयुक्त से लिखित शिकायत करते हुए एसएसपी और प्रमुख सचिव को भी शिकायत की प्रति भेजी है।