फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत ने पॉलीथिन बीनने का नगर में चलाया विशेष अभियान

विज्ञापन
कासगंज के पटियाली में कूड़े से प्लास्टिक बीनते पंचायतकर्मी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली। नगर पंचायत ने नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में अव्वल लाने के लिए तैयारी तेज कर दी हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. शशि मिश्रा के निर्देश पर अधिशाषी अधिकारी अखिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पॉलिथीन व प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चला। जगह-जगह बिखरी पड़ी पॉलिथीन व प्लास्टिक को बीनकर विशेष सफ़ाई अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020, 4 से 31 जनवरी तक चलेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष ने नगर के मोहल्लों में साफ़-सफ़ाई का जायजा लिया। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि नगर को स्वच्छ बनाने में नगर पंचायत का सहयोग करें।
कूड़ा कूड़े दान में ही डाले, जल की बर्बादी रोकें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में नगर पंचायत को अव्वल लाने में नगरवासियों का सहयोग महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

इस दौरान लिपिक कमहर महबूब, सफाई नायक रूपकिशोर शर्मा, असलम, अंकित, अमित, राघवेंद्र, मुन्ना सैनी आदि नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।
न्योली में चला स्वच्छता अभियान
सोरों। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विकास खंड अधिकारी के निर्देशन में ग्राम पंचायत नगरिया में स्वच्छता अभियान चलाया गया। न्योली शुगर फैक्टरी के सामने दिन भर चले सफाई कार्य में 30 स्वच्छता दूतों को लगाया गया। इस दौरान बीडीओ सुनील कुमार ने ग्रामीणों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने व कूड़ा इधर-उधर न फेंककर नियत स्थान पर डालने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें