फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम से भागकर दिल्ली जा रहीं पांच किशोरियां पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। असम से भागकर दिल्ली जा रहीं पांच किशोरियों को रेलवे सुरक्षा बल ने पकड़ लिया है। आरपीएफ ने उन्हें नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस से उतार कर परिजनों को सूचना दी। साथ ही बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। समिति ने उन्हें राजकीय बालिका गृह कानपुर भेजा है।
विज्ञापन

शनिवार शाम पांच बजे आरपीएफ के जवान टूंडला रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी असम से चलकर नई दिल्ली जा रही 12505 नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस आकर रुकी।
ट्रेन के रिजर्व कोच संख्या एस-8 में पांच किशोरियों को बैठा देखा तो उनका माथा ठनका। जब उनसे उनके साथ चल रहे अन्य लोगों के बारे में पूछा तो वे घबरा गईं। आरपीएफ ने उन्हें पूछताछ के लिए ट्रेन से उतार लिया। जानकारी पर पता चला कि वह सभी दिल्ली जाने के लिए घर से भागी हैं। आरपीएफ ने परिजनों को अवगत कराते हुए रविवार सुबह उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। समिति ने उन्हें राजकीय बालिका सुधार गृह कानपुर भेज दिया है। आरपीएफ के मुताबिक पांचों किशोरियां जिला बोगाई असम की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें