28एमएनपी-05-सुल्तानगंज में सफाई करते सफाई कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले को स्वच्छ बनाने के लिए पंचायत राज विभाग ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी के आदेश पर अब न्याय पंचायतवार रोस्टर जारी किया गया है। सफाईकर्मी गांवों में जाकर साफ-सफाई करेंगे। डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायतों को रोस्टर का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में डीपीआरओ स्वामीदीन ने रोस्टर व्यवस्था लागू की है। इसके तहत न्याय पंचायत के सफाईकर्मी एक साथ समूह में गांव-गांव जाकर सफाई करेंगे। सफाई के साथ ही कार्य की फोटो भी ग्रुप पर भेजनी होगी।
जिले की 80 न्याय पंचायतों में सफाई के लिए सफाईकर्मियों को 80 समूहों में बांटा गया है। सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को इसकी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी भी खुद इसकी मॉनीटरिंग करेंगे। आदेश जारी होने के बाद सफाईकर्मी काम में जुट गए हैं।
-09 हैं जिले में ब्लॉक
-80 हैं न्याय पंचायतें
-552 हैं ग्राम पंचायतें
-812 हैं राजस्व गांव
-729 हैं सफाईकर्मी
सभी सफाईकर्मियों को रोस्टर जारी कर उसके अनुसार सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जो भी सफाईकर्मी में काम में लापरवाही करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।