फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सफाई ने रोका चंबल नहर में पानी

विज्ञापन
बाह: सफाई के बाद सूखी पड़ी चंबल नहर
विज्ञापन
बाह। जैतपुर, बाह एवं पिनाहट ब्लॉक के करीब 150 गांवों के खेतों के लिए वरदान साबित हुई चंबल नहर में पानी न आने से आलू एवं गेहूं की बुवाई में हो रही देरी से किसान चिंतित एवं परेशान हैं। नहर की हो रही सफाई की वजह से पानी नहीं छोड़ा गया है। विभाग ने दीपावली से पहले पानी छोड़े जाने की बात कही है। चंबल नहर सूखी पड़ी है। पिनाहट से लेकर जैतपुर तक के गांव पानी छोड़े जाने की बाट जोह रहे हैं। सिंचाई के अभाव में बुवाई का काम पिछड़ रहा है। बिजली कटौती की वजह से नलकूपों से सिंचाई की जरूरत पूरी नहीं हो रही।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के जिलाध्यक्ष मोनू शर्मा ने बताया कटौती बंद कर किसानों को शेड्यूल के मुताबिक विद्युत आपूर्ति दिए जाने की मांग की गई थी। आश्वासन के बाद भी नहर में भी पानी नहीं छोड़ा गया है। किसान अजय वर्मा, बंटू शर्मा, चेतन शर्मा, गिरधारी पाराशर, राजेश कुमार ने बताया, पानी न मिलने की वजह से किसान आलू, गेहूं एवं सरसों की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। बुवाई का काम पिछड़ने से उत्पादन में आने वाली गिरावट को लेकर किसान चिंतित है। उन्होंने किसान हित में जल्द पानी छोड़े जाने की मांग की है।



नहर की सफाई का काम लगभग पूरा हो गया है। सफाई कार्य का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन का काम पूरा होते ही 1 से 5 नवंबर के बीच नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा।- मनोज कुमार, अवर अभियंता, नहर विभाग बाह
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें