फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिवाली पर नहीं मिला बोनस...आगरा कैंट पर सफाई कर्मचारियों ने कर दी हड़ताल, स्टेशन पर फैली गंदगी

Tue, 21 Oct 2025 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दिवाली पर बोनस न मिलने से गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। इस हड़ताल से स्टेशन पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। 
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने कर दी हड़ताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर बोनस न मिलने और वेतन में कटौती के विरोध में मंगलवार को आगरा कैंट स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। इससे स्टेशन और आसपास गंदगी का अंबार लग गया। प्लेटफाॅर्म और वेटिंग हॉल में यात्रियों को गंदगी के बीच बैठना पड़ा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने काफी देर तक सफाई कर्मचारियों को समझाया और कंपनी से उन्हें बोनस दिलवाने का भरोसा दिलाया, तब हड़ताल खत्म हुई। दोपहर में स्टेशन पर सफाई कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन


आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर आरएन इंडस्ट्रीज कंपनी 100 सफाई कर्मचारी तीन शिफ्ट में काम करते हैं। मंगलवार सुबह की शिफ्ट में आने वाले करीब 35 सफाईकर्मियों ने हड़ताल करते हुए काम करने से इन्कार कर दिया। सफाई कर्मचारी मनीषा ने बताया कि कंपनी से उन्हें 9000 रुपये वेतन मिलता है। न तो पीएफ और न ही ईएसआई कटता है। मेडिकल इंश्योरेंस भी नहीं है। वेतन भी 20-25 दिन देरी से मिलता है। शिफ्ट का टाइम आठ से बढ़ाकर नाै घंटे कर दिया गया है।


विज्ञापन



सफाई कर्मचारी अजय कुमार ने बताया कि दिवाली पर कंपनी की ओर से हमें बोनस नहीं दिया गया। महीने में हमें चार अवकाश मिलते हैं। अगर कोई कर्मचारी एक दिन अतिरिक्त अवकाश ले तो उसके पैसे काट दिए जाते हैं। इस बार भी सभी कर्मचारियों के वेतन से दो-दो हजार रुपये की कटौती की गई, जबकि सिर्फ एक अवकाश के पैसे काटे जाने चाहिए थे। इसी के विरोध में हड़ताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के बोनस और अवकाश को लेकर विवाद था। रेलवे और कंपनी के अधिकारियों से वार्ता कर कर्मचारियों की समस्या का समाधान कर दिया गया है। उन्हें बोनस भी दिया जा रहा है। सफाई कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें