फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन पर लगी झाड़ू

Fri, 02 Oct 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल गांधी जयंती के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद झाड़ूू लगाकर स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री के इस आह्वान को आज एक साल हो गया। मगर, न शहर के हालात बदले और न ही लोगों ने अपनी आदत बदली। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर अभी भी अभियान को मुंह चिढ़ाते नजर आते हैं। सरकारी कार्यालय तक गंदे नजर आते हैं। यही हाल बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर है।
विज्ञापन

पिछले साल मोदी के आह्वान पर स्वच्छता को लेकर शहर में अभियान छिड़ गए थे। तमाम संगठनों ने हाथों में झाड़ू उठा ली थी। सरकारी विभागों में भी अभियान चले। मगर, समय के साथ यह अभियान ठंडा पड़ता गया। वर्तमान में शायद ही ऐसी कोई सड़क होगी, जहां किनारों पर कूड़ा न नजर आए। गुरुवार को जब स्वच्छता भारत मिशन की हकीकत जानने के लिए अमर उजाला की टीम निकली तो पाया कि विकास भवन तो छोड़िए एसएन मेडिकल कालेज तक में गंदगी के अंबार मिले। ऐसा ही नजारा आईएसबीटी, बिजली घर बस स्टैंड, राजामंडी रेलवे स्टेशन के बाहर का था। इधर, शाहगंज, बालूगंज, लोहामंडी, आवास विकास, कमला नगर क्षेत्रों में पार्क, सड़क आदि स्थानों पर कूड़ा बिखरा मिला।
बता दें कि शहर में प्रतिदिन लगभग सात सौ मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। मगर, इसमें से लगभग साढ़े चार सौ मीट्रिक टन ही कूड़ा उठ पा रहा है। बाकी कूड़ा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ही पड़ रह जाता है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन तभी पूरा हो सकता है जब आम लोग जागरूक होंगे। अभी भी लोग घर को साफ करने तक ही सीमित हैं।
केसी जैन, सचिव, एडीएफ
ताजमहल के आस-पास क्षेत्र को छोड़ दें तो बाकी शहर में हालत खराब हैं। पर्यटक आज भी गंदगी की छवि कैमरे में कैद कर ले जाते हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।
- राकेश चौहान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
ककरैठा क्षेत्र में निकाली जागरूकता रैली
आगरा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत वार्ड 67 में पार्षद मुकेश यादव के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें क्षेत्रीय लोगों के साथ, विद्यार्थी एवं नगर निगम के कर्मचारी शामिल थे। उन्होंने लोगों से कूड़ा कूड़ेदान में फेंकने की अपील की। साथ ही नो पॉलीथिन का नारा बुलंद किया। रैली सुलभ विहार पार्क से गैलाना रोड, चंद्रा नगर, गुरु रामदास नगर, ककरैठा होते हुए गुरुद्वारा गुरु का ताल पर समाप्त हुई। इस दौरान सफाई निरीक्षक प्रकाश सिंह, कुलदीप गौहर, अर्जुन सिंह, अमर दीप कौशिक, सीमा सिंह परमार, मंजू सिंह, भुवनेंद्र तोमर, प्रभा यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें