मैनपुरी। आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वच्छता सतर्कता जागरूकता सप्ताह का रविवार को समापन हो गया। स्वयंसेवक छात्रों ने विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया और सफाई का महत्व समझाया।
विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार यादव ने भी कहा कि राष्ट्र सेवा ही सर्वोपरि सेवा है। नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव के राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी आरके यादव ने बताया कि देश सेवा करते समय हमें अपने जीवन में कोई भी कार्य करने से पहले सतर्कता बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम अधिकारी विशुनहरी श्रीवास्तव उप प्रधानाचार्य डॉ. राम सिंह, मनाल शाह, मनोज यादव, हरि सिंह यादव, विश्वनाथ अग्निहोत्री आदि लोग उपस्थित रहे। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय मैनपुरी में भी रविवार को एनएसएस के तहत एक दिवसीय स्वच्छता जागरूकता शिविर लगाया। प्राचार्य डॉ. पुष्पा कश्यप ने कहा कि शिविर का उद्देश्य स्वच्छ व स्वस्थ रहना और पर्यावरण को संतुलित करना है।
कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश यादव ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण होना चाहिए, तभी प्रदूषण मुक्त स्वच्छ वातावरण का विकास होगा। स्वयंसेवी प्रशांत शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से हमारा जीवन अच्छा होगा। गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया। अमित कुमार, दीक्षा यादव, शिवनंदन सिंह यादव, आशुतोष कुमार, जागृति, यसी , सोनम सिंह, कृति, सोनी, नमन, अमन, तान्या ,अमित कुमार ,शिवम संखवार, शिवम कुमार, अजय , रश्मि राठौर, विशाल, नितिन, सूरज आदि स्वयंसेवी उपस्थित रहे। संवाद