फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान को पलीता, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ग्राम पंचायत रूस्तमपुर में स्वच्छता अभियान की जांच करने के लिए डीपीआरओ के निरीक्षण किया। डीपीआरओ को निरीक्षण में तमाम खामियां मिलीं। गांव में गंदगी थी और विकास भी नहीं हुआ है। डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

डीपीआरओ शहनाज अंसारी निरीक्षण कि लिए पटियाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुस्तमपुर पहुंची। यहां उन्होंने देखा कि जगह-जगह गंदगी के ढेर थे। पानी निकासी के लिए नालियां नहीं बनी हैं। जिससे गंदगी को और बढ़ाया मिल रहा है। गांव में मानक के अनुरूप विकास कार्य नहीं हुए हैं। इस पर डीपीआरओ ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को कड़ी हिदायत देने के साथ नोटिस जारी कर दिया है। दो दिन में स्पष्टीकरण मांगते हुए स्पष्ट किया है कि यदि संतोषजनक जवाब न मिला तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
डीएम के निर्देश पर शुरू कराया गया विशेष सफाई अभियान
रोगों की रोकथाम के लिए जिलेभर में विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। डीएम सीपी सिंह ने बताया कि 20 से 27 सितंबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। बीमारियों को भगाने के लिए साफ सफाई अत्यंत आवश्यक है। घरों को साफ सुथरा रखें। अपने खानपान, रहन सहन और व्यवहार में स्वच्छता रखें। मास्क या गमछा पहनें, सोशल डिस्टेंस व कोविड नियमों का पालन करें। मनरेगा मजदूर एवं सफाईकर्मी से ग्राम में समस्त नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, दवा छिड़काव, कूड़े के ढेर का उचित निपटान, गंदे पानी की निकासी कराते हुये ग्राम को स्वच्छ कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर विशेष सफाई अभियान 20 सितंबर से चल रहा है। इसी के तहत निरीक्षण कर रहे हैं। ग्राम पंचायत रूस्तमपुर में निरीक्षण के दौरान गांव में गंदगी मिली। प्रधान और पंचायत सचिव को नोटिस जारी किया है। - शहनाज अंसारी, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें