कासगंज। स्वच्छ भारत मिशन के तहत दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। पंचायत राज विभाग ने सामुदायिक शौचालयों के लिए 8.88 करोड़ रुपये पंचायतों में भेज दिए हैं। इससे एक-एक शौचालय और बनाए जाएंगे। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत निधि से एक-एक सामुदायिक शौचालय बन चुका है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब एक-एक और सामुदायिक शौचालय बनाया जाएगा, लेकिन नए शौचालयों का निर्माण अब विशेष निधि से होगा। सभी ग्राम पंचायतों में धनराशि भेज दी गई है।
साथ ही पंचायती राज विभाग ने सभी प्रधानों और सचिवों को निर्देश जारी किए हैं कि सामुदायिक शौचालयों का निर्माण अतिशीघ्र शुरू करा दें। जिससे कि स्वच्छ भारत मिशन का सपना पूरा हो सके। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) शहनाज अंसारी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत दूसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। सभी पंचायतों में पूर्व में एक-एक सामुदायिक शौचालय बना है। अब एक-एक और शौचालय बनाने के लिए सभी पंचायतों को धनराशि भेज दी है।