फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आईटीआई काॅलेज में शुरू नहीं हुई पड़ाई, विधायक ने सीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। क्षेत्र में वर्ष 2024 में बनकर तैयार हुए आईटीआई कॉलेज में अब तक शिक्षण कार्य शुरू न होने का मामला शासन स्तर तक पहुंच गया है। फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर इसी सत्र से आईटीआई काॅलेज में शिक्षण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि कॉलेज भवन का निर्माण दो साल पहले हो चुका है, लेकिन विद्यार्थियों की पढ़ाई अब तक शुरू नहीं हो सकी है। सरकार ने युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए इस कॉलेज के निर्माण पर 12 करोड़ 33 लाख 87 हजार रुपये खर्च किए, लेकिन कक्षाओं का संचालन न होने से क्षेत्र के छात्रों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। विधायक ने इस मुद्दे को विधानसभा सत्र के दौरान भी प्रमुखता से उठाया। इसके बाद 27 फरवरी 2026 को तत्कालीन प्रभारी मंत्री आगरा एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को किरावली आईटीआई में शिक्षण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। विधायक ने पत्र की प्रतिलिपि मंडलायुक्त और जिलाधिकारी आगरा को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें