फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आठ साल के भाई को आंखों के सामने खींच ले गई मौत, छा गया था अंधेरा...बहन ने बताया वो दृश्य; जब बस ने रौंदा

Sat, 10 Aug 2024 01:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के फतेहाबाद में बाह मार्ग पर तेज रफ्तार निजी बस ने स्कूल से साइकिल पर लौट रहे विद्यार्थियों को टक्कर मार दी थी। हादसे में आठ साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन दूर जा गिरी। हादसे में भाई की मौत से वो सदमे में है। उसने हादसे का दिल दहला देने वाला दृश्य  बताया। 
 
विज्ञापन
घायल करीना और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई को साइकिल पर बैठाने के बाद घर के लिए चली थी। कुछ आगे पहुंचे ही थे कि सामने से बस आ गई। कुछ कर पाती, तब तक बस ने टक्कर मार दी। छिटककर दूर जा गिरी, जबकि सौव्य बस की चपेट में आ गया। आंखों के सामने अब भी हादसे का मंजर है। जान कैसे बच गई, मुुझे पता नहीं। ऐसा कहते हुए कक्षा नौ की छात्रा करीना रोने लगती है। वह बस एक ही बात बोल रही थी कि भाई की जान चली गई। वो भी बच जाता।
विज्ञापन






 

बाबा की तिवरिया, फतेहाबाद पर हुए हादसे में छात्रा करीना भी घायल हुई है। उसने बताया कि मौत को काफी करीब से देखा। सोचा नहीं था कि जिंदा बच जाऊंगी। बस के रूप में मौत टकराई थी। वह छिटक कर दूसरी तरफ गिर गई, लेकिन पीछे बैठा सौव्य इसकी चपेट में आ गया।

 

करीना ने कहा कि जैसे ही बस उसके नजदीक आई, उसकी आंखें बंद हो गईं। उसको नही पता कि क्या घटना हुई थी। काफी देर बाद वह सड़क से नीचे खड्ड में बैठी हुई थी। उसे पूरी तरह से होश नहीं था। कुछ लोगों ने उसे उठाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उसे काफी देर बाद होश आया। अस्पताल में भी वह डर से कांप रही थी। वह बोलने में असहज महसूस कर रही थी।


 
विज्ञापन

बस के नीचे दबीं 3 साइकिलें, 4 स्कूल बैग
बस की चपेट में और भी छात्र आ गए थे। उनकी 3 साइकिलें बस के नीचे आ गईं। वहीं 4 स्कूली बैग भी पड़े हुए बस के नीचे मिले। पेड़ से टकराकर बस रुक गई। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस में सवार लोग भी हादसे का शिकार हो सकते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें