फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर से चोरी हो रहे थे रुपये, गुमसुम रहने लगी छात्रा...ब्लैकमेलिंग की दर्दभरी कहानी जान सन्न रह गए परिजन

Wed, 05 Feb 2025 09:29 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

छात्रा को लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। आरोपियों ने उससे घर में चोरी कराना शुरू कर दिया। एक साल में करीब तीन लाख रुपये आरोपियों ने उससे ले लिए।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दाैला क्षेत्र में कक्षा आठ की छात्रा को दो युवकों ने ब्लैकमेल करके एक साल में 2.50 लाख से अधिक की रकम वसूल ली। इसके बावजूद उन्होंने अपनी मांग बंद नहीं की। इससे छात्रा तनाव में आ गई। उसने पढ़ाई भी बंद कर दी। घर में गुमसुम रहने लगी। पिता ने बेटी से पूछा तो उसने युवकों के बारे में बताया। वह उसे आपत्तिजनक फोटो और बातचीत की आडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान कर रहे थे। मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


 

पिता ने पुलिस से शिकायत की। बताया कि आठ महीने से 14 वर्षीय बेटी के व्यवहार में बदलाव देख रहे थे। इस बारे में उससे बात की, लेकिन वह कुछ नहीं बता पा रही थी। वह न ठीक से पढ़ाई कर रही थी, न ही किसी से ठीक व्यवहार कर रही थी। वह घर में गुमसुम रह रही थी। 

 

पूछने पर छात्रा डर जाती थी। घर से रुपये भी चोरी हो रहे थे। इससे शक हो गया। पिता ने बेटी से सख्ती से बात की। इस पर उसने मुंह खोल दिया। बताया कि रुपये वह निकाल रही थी। इसका कारण पूछने पर बताया कि सती नगर निवासी हर्ष ठाकुर और गुलाब नगर निवासी सनी जाट ब्लैकमेल कर रहे हैं। उन्होंने पहले बातों में फंसाया था। 

 

इसके बाद उसकी आपत्तिजनक फोटो और आडियो बना ली है। वह उसे वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगते हैं। उनके कहने पर अब तक वो 2.5 लाख से तीन लाख रुपये तक घर से चोरी कर चुकी है।

 

आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने बेटी को जाल में फंसाया। इसके बाद वसूली करने लगे। इस बारे में बेटी की सहेली को भी पता था। मगर, वो भी युवकों का आपराधिक इतिहास होने के कारण डरी हुई थी। एक फरवरी को हर्ष का भाई घर आकर धमकाकर गया। जान से मारने की धमकी दी। इससे परिवार डरा हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

 
विज्ञापन

1090 पर करें शिकायत, मिलेगी घर बैठे सहायता
एसीपी डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि मोहल्लों, स्कूल और काॅलेज में महिला पुलिस की टीम को भेजा जाता है। जहां पर छात्राओं, बालिकाओं और किशोरियों को जागरूक किया जाता है। उन्हें बताया जाता है कि किसी तरह की परेशानी होने पर डरने की जरूरत नही है। वह अपनी शिकायत थाने-चाैकी के अलावा घर बैठे महिला हेल्पलाइन 1090 पर आसानी से कर सकती हैं। स्कूल में अपने शिक्षक और घर में अभिभावक को बताकर पुलिस से सहायता लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें