फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 11वीं के छात्र को हुआ शिक्षिका से प्यार, इतनी बढ़ गईं नजदीकियां; फिर इस फैसले ने सभी को चौंका दिया

Thu, 20 Aug 2026 12:17 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में 11वीं के छात्र और उसकी शिक्षिका के घर से साथ चले जाने का मामला सामने आया है। दोनों आगरा से ग्वालियर, बयाना और कैला देवी होते हुए मथुरा पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया। छात्र का मेडिकल कराया जा रहा है। उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
11वीं के छात्र को हुआ शिक्षिका से प्यार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में एक पब्लिक स्कूल के 11वीं के छात्र और दोगुनी उम्र की शिक्षिका के बीच प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। मां-पिता के डांटने से परेशान छात्र अक्सर अपने बारे में शिक्षिका से बात करने लगा। इससे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। एक दिन पिता ने डांटा तो छात्र स्कूल से बंक मारकर शिक्षिका के पास पहुंच गया।
विज्ञापन


 

फिर क्या था, दोनों ने साथ घूमने जाने का निर्णय लिया। स्कूटी से घर से निकले। आगरा कैंट स्टेशन पर स्कूटी खड़ी करने के बाद ट्रेन से ग्वालियर चले गए। वहां से बयाना पहुंचे। बाद में कैला देवी चले गए। मंदिर में दर्शन करने के बाद दोनों एक साथ ही घूमते रहे। बाद में मथुरा आ गए। आखिर में छात्र दिल्ली चला गया।

 

छात्र के परिजनों ने लगाया था ये आरोप
उधर, छात्र के परिजन परेशान थे। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। शिक्षिका पर बेटे को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाया। मामला दर्ज होने पर पुलिस भी जांच में जुटी थी। बुधवार रात को शिक्षिका ने खुद के मथुरा में होने की जानकारी दी। छात्र ने खुद को दिल्ली में बताया। इस पर पुलिस टीम पहुंच गई। दोनों को थाने ले आई। छात्र का मेडिकल कराया जा रहा है। 

 
विज्ञापन

दोनों के परिवार वाले नहीं चाहते कोई कार्रवाई
शिक्षिका भी पुलिस की हिरासत में है। दोनों के परिवार वाले कार्रवाई नहीं चाहते हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में छात्र के बयान दर्ज कराए जाएंगे। छात्र पिता की डांट से परेशान था। शिक्षिका से पढ़ने जाता था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। वह घर से चले गए थे। थाने में आने के बाद दोनों के परिवार वाले आ गए। वे काफी शर्मिंदा थे। छात्र के परिजनों ने शिकायत वापस लेने की बात कही। अब छात्र और शिक्षिका घर वापस जाने के लिए तैयार हो गए। उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें