आगरा में भैंस के रुपये मांगने पर दो पक्षों में टकराव हो गया। लाठी-डंडे चलने के बाद पथराव भी हुआ। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आगरा के खंदौली कस्बे के व्यापारियान मोहल्ला में बुधवार देर शाम भैंस के रुपये मांगने पर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट और पथराव हो गया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर उपद्रवी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोहल्ला निवासी नासिर अपनी भैंस के पचास हजार रुपये लेने के लिए कासिम के घर गया था। आरोप है कि रुपये मांगने पर कासिम ने नासिर के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद नासिर किसी तरह वहां से बचकर अपने घर पहुंच गया। देर शाम कासिम अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ नासिर के घर जा पहुंचा और लाठी-डंडों से हमला कर पथराव कर दिया।
पथराव में नासिर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया की मामले कि की जांच की जा रही है।