फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: जिस दुकान के विवाद में फूट गया था दरोगा का सिर, उसे लेकर फिर हो गया झगड़ा

Sat, 25 Oct 2025 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के रुनकता में दुकानों के मालिकाना हक पर दो पक्षों में फिर हाथापाई हो गई। पूर्व में हुए झगड़े में दरोगा का सिर फूट गया था। 
विज्ञापन
दुकान के विवाद में फूट गया था दरोगा का सिर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता में दुकानों के मालिकाना हक के लिए शुक्रवार सुबह दो पक्षों में हाथापाई हो गई। दोनों ओर से जमकर कहासुनी और मारपीट हुई। सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


रुनकता में पुष्पा देवी पत्नी नित्तम सिंह का खेत है जिसके किनारे हाईवे पर मार्केट बनी हुई है। इस मार्केट में सीमा कुमारी, अंजलि और कौशलेंद्र सह-खातेदार हैं। कई वर्ष पहले इसी मार्केट की पांच दुकानें ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ पिंकू भदौरिया निवासी डुगरूपुरा, तहसील बाह, आगरा को किराए पर दी गई थीं, जिनका किरायानामा भी तैयार किया गया था। पिंकू भदौरिया इन दुकानों में मिठाई की दुकान चलाता था। पुष्पा देवी का कहना है कि किराएनामे की अवधि समाप्त होने के बाद जब दुकानों को खाली करने को कहा गया, तो उसने इनकार कर दिया। फिलहाल मामला कोर्ट में चल रहा है।

शुक्रवार सुबह पिंकू भदौरिया अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और दुकानों के ताले तोड़ दिए। इसकी जानकारी पुष्पा देवी पक्ष को हुई, उन्होंने विरोध किया। सिकंदरा पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की। पुलिस ने दोनों पक्षों को दुकानों की यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश देकर छोड़ दिया। गौरतलब है कि इन्हीं दुकानों को लेकर दो माह पूर्व भी विवाद हुआ था। उस समय हुई झड़प में रुनकता चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर पवन कुमार गुप्ता घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने पांच महिलाओं सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जबकि सात लोगों को शांति भंग की कार्रवाई में जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें