फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी आयोग अध्यक्ष की सुरक्षा में लगे दो सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार, इस मामले में हुई कार्रवाई

Wed, 10 Jul 2019 06:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर फायरिंग के आरोपी सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एससी आयोग के अध्यक्ष एवं इटावा के सांसद राम शंकर कठेरिया की सुरक्षा में तीन दिन पहले तक तैनात रहे दो सिपाहियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इनररिंग टोल प्लाजा पर छह जुलाई को हुए बवाल मामले में आरोपी बनाया गया। दोनों सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग करते दिखे थे।
विज्ञापन


इसी मामले में कठेरिया भी नामजद हैं। दोनों सिपाहियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है। एफआईआर टोलकर्मी अनुपम ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने मारपीट, बलवा, जान की धमकी देना और लाइसेंसी असलाह का अवैध इस्तेमाल कर फायरिंग करने की धाराएं लगाई थीं।

सांसद कठेरिया को नामजद कराया गया था जबकि समर्थक अज्ञात थे। जांच में सिपाही विपिन कुमार और पिंकू उपाध्याय को भी आरोपी बनाया गया। विपिन अलीगढ़ पुलिस लाइन और पिंकू आगरा पलिस लाइंस में तैनात है।
विज्ञापन

दोनों को पहले ही निलंबित कर दिया गया था। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि दोनों सिपाहियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से जमानत मिल गई। इस मामले में कठेरिया ने भी जवाबी तहरीर दी थी।

पुलिस ने उसे जांच में शामिल कर लिया है। सिपाहियों की गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही कठेरिया समर्थकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

बता दें कि छह जुलाई को सांसद कठेरिया काफिले के साथ दिल्ली से इटावा जा रहे थे। उनके काफिले में एक बस और पांच कारे थीं। सुबह चार बजे रहनकलां स्थित टोल प्लाजा पर कारें तो निकल गई लेकिन बस को टोलकर्मियों ने रोक लिया था। आरोप है कि इसी पर कठेरिया, उनके समर्थकों ने टोलकर्मियों को पीटा। सुरक्षाकर्मी पिंकू और विपिन ने फायरिंग कर दी।

 
विज्ञापन

वहीं रवि कुमार, एसपी आगरा पश्चिम ने बताया कि भाजपा सांसद राम शंकर कठेरिया के सुरक्षाकर्मियों ने 6 जुलाई को टोल प्लाजा कर्मचारियों की पिटाई कर दी थी। मंगलवार को दोनों कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें जमानत दे दी गई। फुटेज की जांच करते हुए यह पाया गया कि एक कांस्टेबल ने अपने आधिकारिक हथियार से गोली चलाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें