ट्रक लूटुरों को पकड़ने के बाद जानकारी देते एसपी सुशील घुले
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा से ट्रक लूटकर भागे लुटेरों को सोरों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सहावर रोड पर मुठभेड़ के बाद पुलिस ने ट्रक बरामद कर लिया है। लुटेरों के कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बुधवार सुबह सोरों कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहर सिंह तोमर और स्वाट टीम प्रभारी मुकेश कुमार सहावर रोड पर चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान सहावर की ओर से संदिग्ध ट्रक आता दिखाई दिया।
पुलिस ने ट्रक को रोका तो ट्रक के अंदर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की। पूछताछ में लूट की घटना का खुलासा हो गया। दोनों लुटेरे निकले।