फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः हाईअलर्ट के बीच हुआ बवाल, शोभायात्रा के दौरान पथराव, खोखे में लगाई आग

Wed, 14 Aug 2019 10:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मौके पर कई थानों का पुलिस फोर्स पहुंच गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ताजगंज के पाक टोला स्थित पुलिया में मंगलवार रात दस दो युवकों में मामूली कहासुनी के बाद जातीय संघर्ष हो गया। दोनों ओर से पथराव हुआ, दो बाइक और एक खोखे में आग भी लगाई गई। पुलिस के पहुंचने पर बवाल थमा। बलवाइयों की धरपकड़ के लिए रात में ही दबिश दी   गईं।

विज्ञापन


तुलसी चबूतरा, ताजगंज से दुर्गादास राठौर मंदिर से राठौर समाज की शोभायात्रा निकाली गई थी। जब यह वाल्मीकि बस्ती में पहुंची, तब कुछ युवक एक खोखे के पीछे लघुशंका निवारण करने लगे। वाल्मीक समाज के युवकों ने उन्हें नशे में बताया और ऐसा न करने के लिए कहा।

इसी पर दोनों ओर के युवकों के बीच कहासुनी हुई। शोर मचने पर राठौर समाज के 100-150 युवक पहुंच गए। उन्होंने पथराव कर दिया। थोड़ी ही देर में दोनों ओर से पथराव, ईंट फिंकाई होने लगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसी दौरान सिकंदर के खोखे, हीरालाल की बाइक में आग लगा दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद भी पथराव होता रहा। दस मिनट बाद एसएसपी बबलू कुमार और छह थानों की फोर्स पहुंचने पर बलवाई भाग गए।

इस मामले में वाल्मीकि समाज की ओर से तहरीर दी गई है। एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें