फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सब्जी के ठेल पर मां-बेटी से विवाद...दो पक्षों में टकराव, भीड़ ने डेयरी में की तोड़फोड़

Tue, 29 Jul 2025 12:03 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

विवाद के बाद मां-बेटी घर पहुंचीं। उन्होंने अपने परिवार के लोगों को बताया। इसके बाद लोगों की भीड़ डेयरी पर पहुंची। मारपीट और ताेड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
दुकान में तोड़फोड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के प्रकाश नगर (एत्माद्दाैला) में सोमवार शाम को सब्जी खरीदने निकलीं मां-बेटी का ठेल विक्रेता से विवाद हो गया। हस्तक्षेप करने पर डेयरी संचालक को थप्पड़ मार दिया। इस पर मां-बेटी की पिटाई कर दी गई। इसके कुछ देर बाद डेयरी में कुछ लोगों ने मारपीट और तोड़फोड़ की। पुलिस ने डेयरी संचालक की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


प्रकाश नगर निवासी आशीष तोमर और मनीष तोमर की डेयरी और कपड़े की दुकान है। उनकी दुकान के सामने ही साहब सिंह निषाद सब्जी की ठेल लगाते हैं। सोमवार शाम 6 बजे मोहल्ले की शकीना अपनी बेटी साहिबा के साथ सब्जी खरीदने आई थीं। दर्ज केस के अनुसार, उस समय साहब सिंह दुकान के आगे लगी कैनोपी हटा रहे थे। मां-बेटी जल्दी सब्जी देने की कहने लगीं।

 
विज्ञापन

दुकानदार को छतरी हटाने के लिए मना करने लगीं। इस पर आशीष तोमर ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने शकीना से कहीं और से सब्जी लेने के लिए बोल दिया। आरोप है कि शकीना ने आशीष के थप्पड़ मार दिया। इस पर दुकानदार जुट गए। उन्होंने मां-बेटी की पिटाई कर दी।

दोनों घर पहुंचीं। उन्होंने अपने परिवार के लोगों को बताया। इसके बाद डेयरी पर मारपीट और ताेड़फोड़ की गई। दो फ्रिज गिरा दिए। सामान भी फेंक दिया। भीड़ जुटने पर हमलावर भाग गए। उधर, शकीना पक्ष का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई। इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय ने बताया कि सब्जी खरीदने गईं मां-बेटी का ठेल और डेयरी संचालक से विवाद हुआ था। डेयरी संचालक आशीष तोमर की तहरीर पर साहिबा, इरफान, बब्बू व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, तोड़फोड़ का केस दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें