थाना राजाखेड़ा के गांव छीतापुरा निवासी निषाद युवा संगठन के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि उनकी चाची अनीता गांव सांवलदास का पुरा में अपनी बहन की शादी में आई हुई थीं। सोमवार दोपहर वह चाची को घर ले जाने के लिए कार से गांव पहुंचा था। रास्ते में कुछ बच्चे खेल रहे थे, जिन्हें हटाने के लिए उसने कार का हॉर्न बजाया। इसी बात को लेकर गांव के कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे रिश्तेदारों की भी पिटाई कर दी।
तमंचों से कई राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग में अंगूरी देवी घायल हो गईं, जबकि उनका पुत्र अजब सिंह और लवकुश भी घायल हो गए। घटना के दौरान पास के एक घर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। जिससे घर में रखा हजारों रुपये का सामान भी जल गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
वहीं दूसरे पक्ष की मछला देवी ने मारपीट और कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगाया। कहा कि आरोपी आभूषण छीनने और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। कन्हैया कुमार ने पुलिस को एक खोखा भी सौंपा। थाना प्रभारी का कहना है फायरिंग की जानकारी अभी नहीं है जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें-
Agra News: संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा की मौत, कमरे में इस हाल में मिली लाश; कलाई पर मिले चोट के निशान