फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टीप्लेक्स में चले लात-घूंसे: मूवी देखने के दौरान थूकने पर विवाद, दो पक्षों में जमकर मारपीट; मची अफरातफरी

Sun, 30 Aug 2026 01:45 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के मल्टीप्लेक्स में मूवी देखने के दाैरान दो पक्ष भिड़ गए। फिर क्या मूवी के बीच ही दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चलने लगे। दर्शकों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मल्टीप्लेक्स में मूवी देखने के दौरान थूकने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले। अन्य दर्शकों में अफरातफरी मच गई। संचालक को पुलिस बुलानी पड़ी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्ष वहां से निकल गए। मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


मामला हरीपर्वत सर्किल के एक मल्टीप्लेक्स का है। यहां शाम 7:40 बजे मूवी का शो लगभग हाउसफुल था। आधी फिल्म खत्म होने के बाद थूकने पर युवाओं के दो पक्ष भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शी कमलानगर निवासी गौरव ने बताया कि मारपीट देखकर अन्य दर्शक दहशत में आ गए। मल्टीप्लेक्स के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें