आगरा दीवानी के गेट नंबर चार के पास कार हटाने को लेकर अधिवक्ता और एक जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई और प्रतिनिधि की कार के शीशे तोड़ दिए गए। एसएसएफ जवानों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दीवानी के गेट नंबर-4 के पास कार निकालने के विवाद में अधिवक्ताओं ने एक जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे एसएसएफ के जवानों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया।
विज्ञापन
घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है। एक अधिवक्ता ने गेट नंबर-4 से अपनी कार दीवानी परिसर के अंदर की। पार्किंग स्थल के पास रास्ते में शहर के एक जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि ने कार खड़ी कर रखी थी। अधिवक्ता ने कार को रास्ते से हटाने के लिए कहा। इस बात पर दोनों में बहस होने लगी। कुछ ही देर में बात मारपीट तक पहुंच गई। परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया।
मौके पर पहुंचे अन्य अधिवक्ताओं ने प्रतिनिधि की कार के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान कुछ लोग वीडियो बनाने लगे। यह देख अधिवक्ता भड़क गए और दो लोगों की भी पिटाई कर दी। एसएसएफ के जवानों ने उन्हें बचाया। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष ने थाना न्यू आगरा में तहरीर नहीं दी है।