फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम हुआ फेल: हाईवे से एमजी रोड तक जाम का हाहाकार, पुलिस के सामने रोज लग रहीं वाहनों की कतारें

Fri, 20 Nov 2026 12:56 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में हाईवे से एमजी रोड तक जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अबुल उलाह दरगाह के पास रोडवेज बसों के ठहराव और मेट्रो कार्य के कारण 500 मीटर तक वाहनों की कतार लगी, जबकि पंचकुइयां पर भी लोग दो घंटे तक फंसे रहे।
 
विज्ञापन
जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे और एमजी रोड रोजाना जाम से हांफ रहे हैं। कहीं मेट्रो के काम तो कहीं पुलिस की मनमानी से शहरवासी बेहाल हैं। बृहस्पतिवार को हाईवे की सर्विस रोड पर अबुल उलाह दरगाह पर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक वाहन फंसे रहे। सुल्तानगंज फ्लाईओवर पर रोडवेज बसों के मनमाने ठहराव ने रही-सही कसर पूरी कर दी। 500 मीटर तक लाइन लग गई। यातायात पुलिस खानापूर्ति करती नजर आई। यही हालात एमजी रोड के चौराहों पर रहे।
विज्ञापन


अबुल उलाह दरगाह पर प्रत्येक बृहस्पतिवार मेले का आयोजन होता है। इसमें दूरदराज से जायरीन पहुंचते हैं। हाईवे के सर्विस रोड पर मेट्रो के कार्य के कारण बैरिकेडिंग लगी हुई है। इससे दरगाह की ओर जाने वाले वाहन फंसते हैं। इसी कट पर रोडवेज बसें सवारियां भरती हैं। इस वजह से भगवान टॉकीज फ्लाईओवर की तरफ से आने वाले ट्रक, कार, ऑटो सहित अन्य वाहन फंस जाते हैं। दोपहर में 1 बजे कट पर एक के बाद एक रोडवेज बसों की लाइन लग गई। कुछ ही देर में वाहनों की लाइन लग गई। पांच शाम तक लोगों को जाम झेलना पड़ा। पुलिसकर्मी तमाशबीन नजर आए।

स्कूलों की छुट्टी के बाद पंचकुइयां पर लंबा जाम
दोपहर में दो बजे के बाद पंचकुइयां चौराहे पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। स्कूलों की छुट्टी के बाद स्कूली वाहन और बसों ने निकलना शुरू किया तो कोठी मीना बाजार तक लाइन लग गई। चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात थे मगर पंचकुइयां से कोठी मीना बाजार तक जाने वाले रास्ते पर पुलिसकर्मी नहीं थे। इस कारण वाहनों की लाइन लग लग गई। लोगों ने गोकुलपुरा और तहसील सदर मार्ग से जाने का प्रयास किया तो यहां भी लोगों को फंसना पड़ गया। दो घंटे तक लोग जाम में फंसकर कराहते नजर आए। सह
विज्ञापन



फतेहाबाद पर बरातों पर लगी रोक
शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी से सहालग शुरू हो जाएगा। बैंड-बाजा-बरात सड़क पर निकलने से लोगों को जाम से जूझना पड़ सकता है। एमजी रोड पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पहले से ही समस्या है। फतेहाबाद रोड पर होटल और मैरिज होम में लोगों की भीड़ से जाम लगेगा। इसके अलावा शहर के अंदरूनी इलाकों में अतिक्रमण पर रोक नहीं है। आम दिनों में लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।

बरातों के निकलने से दिक्कत बढ़ सकती है। डीसीपी रविंद्र कुमार ने बताया कि एमजी रोड और फतेहाबाद रोड पर बरात प्रतिबंधित की गई हैं। इसके साथ ही जिन मैरिज होम और होटल में आयोजन होंगे, उनके संचालकों से कहा गया है कि वह पार्किंग के इंतजाम करें। सड़क पर वाहनों को खड़ा नहीं किया जाएगा। अगर यातायात अवरुद्ध होगा तो कार्रवाई की जाएगी। चौराहों पर ऑटो और ई रिक्शा की पार्किंग को रोकने के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है। जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। मैरिज होमों में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी से निगरानी के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें