फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बोर्ड परीक्षा के बाद नकल रोकने के दावों पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद नकल के दावों पर सवाल खड़े होने लगे है। पिछले 10 दिन में सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए है, जिसमें नकल कराने का दावा किया गया है। एक वीडियो पर जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से जांच भी की जा रही है। जबकि दूसरे वीडियो पर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

मार्च के पहले सप्ताह में शमशाबाद क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक विद्यालय का शिक्षक कहता नजर आ रहा था कि मुझे छात्र का आधार कार्ड और 10 हजार रुपये दो उसे बोर्ड परीक्षा में बैठा दूंगा। उसने आधार कार्ड में परिवर्तन कराने का भी दावा भी वीडियो में किया गया है। इस मामले पर डीआईओएस चंद्रशेखर ने सह जिला विद्यालय निरीक्षक विश्व प्रताप सिंह, राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह और दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माॅडल स्कूल मनकेंडा के प्रधानाचार्य सुजीत कुमार की कमेटी जांच के लिए गठित कर दी। 18 दिन गुजर जाने के बाद कमेटी ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है। एक स्कूल को बचाने की चर्चा विभाग में बनी हुई है। बृहस्पतिवार को वायरल वीडियो में किरावली क्षेत्र के अभुआपुरा स्थित रामखिलाड़ी इंटर कॉलेज के छात्र की पिटाई का मामला सामने आया। पीड़ित ने खुद को सेवला निवासी सुरजीत बताया है। आरोप है कि परीक्षा के दौरान नकल कराने के नाम पर रुपये लिए गए थे लेकिन नकल नहीं कराई। इस मामले पर भी रिपोर्ट मांगी गई है। डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि रामखिलाड़ी इंटर कॉलेज का वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले में राजकीय स्कूल रायभा के प्रधानाचार्य उदयभान सिंह, राजकीय स्कूल जऊपुरा के प्रधानाचार्य बहोरन लाल और खंड शिक्षाधिकारी अछनेरा साैरभ आनंद की कमेटी बनाई है। दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं शमशाबाद के विद्यालय के मामले में पहली रिपोर्ट को वापस कर दिया है। इसमें कुछ बिन्दु जोड़े गए हैं, उनकी दोबारा जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें