फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाबद्ध तरीके से करें सिविल सर्विसेज की तैयारी, विशेषज्ञों ने दिए गए ये टिप्स

Fri, 21 Dec 2018 04:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
छात्राओं को सिविल सर्विसेज तैयारी के टिप्स देते विशेषज्ञ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस स्थित दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल इंस्टीट्यूट में सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन


अवसर था अमर उजाला और सेंटर फॉर एंबीशन की ओर से आयोजित सेमिनार ‘आइये जानें अपना सामर्थ्य’ का। सेमिनार में आईएएस और पीसीएस परीक्षा की योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने की जानकारी दी गई।  

सेंटर फॉर एंबीशन से आए सेंटर हेड अरुण शुक्ला ने बताया कि किसी भी परीक्षा की तैयारी करने के लिए दो ही विकल्प होते हैं। यह दो विकल्प हैं ‘भाग लो’ या ‘भाग लो’। जो ‘भाग लेता’ है, वह कभी लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाता। जो ‘भाग लेता’ है, वह किसी न किसी दिन लक्ष्य को पा लेता है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आत्मविश्वास ही सामर्थ्य की सबसे बड़ी कुंजी

उन्होंने छात्रों को बताया कि दृढ़ संकल्प, लगन और आत्मविश्वास ही सामर्थ्य की सबसे बड़ी कुंजी हैं। इसलिए चुनौतियों को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ने से निश्चित ही मंजिल तक पहुंचा जा सकता है। इसलिए सामर्थ्य सपनों का साकार करने का एक सेतु है। इसलिए छात्रों को अपनी ताकत पहचानते हुए लक्ष्य निर्धारण के साथ सिविल सर्विसेज की तैयारी करनी चाहिए। 

सेंटर फॉर एंबीशन से आए कंटेंट हेड विशाल अग्रवाल ने छात्रों को इंटरव्यू के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया। कई छात्रों ने इस दौरान विशेषज्ञों से कुछ प्रश्न भी किए। इस दौरान एडवरटाइजिंग एंड सेल्स मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. केके पचौरी भी उपस्थित थे। 

विशेषज्ञों ने दिए गए ये टिप्स :

- पढ़ने के लिए अपने सब्जेक्ट के छात्रों का ग्रुप तैयार करें। 
- एक निश्चित समय सीमा तैयार कर विषय को समाप्त करें। 
- हर रोज दुनिया में हो रहे बदलाव की जानकारी पर नजर रखें। 
- विषय विशेषत्रों से समय-समय पर बातचीत जरूर करते रहें। 
- आपस में नए-नए प्रश्न-उत्तरों पर परिचर्चा अवश्य होती रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें