फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा दो जून को, आगरा में प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

Fri, 31 May 2019 07:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा। सिविल सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा दो जून को जिले के 41 केंद्रों पर होगी। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक बंदोबस्त किए जा रहे हैं। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 18 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


दो जून को होने वाली सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे और अपराह्न 2.30 बजे से 4.30 बजे के बीच होगी। इसके लिए 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इनके अलावा सुपरवाइजर और दो सहायक सुपरवाइजर भी केंद्रों पर लगाए गए हैं।

केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। कोई अभ्यर्थी इलेक्ट्रानिक उपकरण अपने साथ परीक्षा केंद्र पर नहीं ले जा सकेगा। इसके साथ ही केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों पर मोबाइल फोन जैमर भी लगाने की तैयारी है। ताकि कोई मोबाइल फोन के जरिये कोई किसी से संपर्क नहीं कर पाए।  परीक्षा के संबंध में शुक्रवार को जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार की अध्यक्षता में बैठक भी होगी। परीक्षा के नोडल प्रभारी/एडीएम सिटी केपी सिंह का कहना है कि परीक्षा से संबंधित लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें