टूंडला तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते आनंदपुर के लोग।
- फोटो : TUNDLA
फिरोजाबाद-टूंडला। ग्राम पंचायत रूधऊ मुस्तकिल के गांव आनंद नगर में ग्राम प्रधान ने चार वर्षों में विकास कार्य नहीं कराए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ग्राम विकास संघर्ष समिति के बैनर तले सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि चार वर्ष के कार्यकाल में ग्राम प्रधान नूरबानों ने नाली, खरंजा, लाइट, पेयजल आदि जैसी मूलभूत सुविधाओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया।
अंधेरे के चलते चोर-बदमाशों का हमेशा भय बना रहता है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अमित कुमार, विनोद यादव, डॉ. अवधेश यादव, राजीव यादव, अजीत यादव, ऋषि कुमार, रक्षपाल सिंह, अटल यादव, रवि यादव, खचेर सिंह, सुभाष कुमार, जयवीर सिंह, पुरुषोत्तम यादव आदि थे।