फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के वादे हुए हजार, चारों तरफ है समस्याओं का अंबार

विज्ञापन
शहर के नगला शिवलाल में प्राथमिक विद्यालय के बाहर हुआ जलभराव। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों का दावा कर रही है। वहीं, शहर के मोहल्ले उसके दावे की पोल खोल रहे हैं। शहर के कई मोहल्लों के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। कच्ची गलियां और जलभराव लोगों के लिए परेशानी का कारण बन चुका है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन द्वारा जलभराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए स्थाई तो दूर अस्थाई समाधान तक नहीं किया गया है। मोहल्लों के लोगों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए बारिश के मौसम से पहले कोई पहल तक नहीं की गई है। बारिश शुरू होने से पहले ही कई मोहल्लों में हो चुका जलभराव बीमारियों को दावत दे रहा है।
जिला अस्पताल के सामने बसा मोहल्ला नगला शिवलाल दुर्दशा का शिकार है। मोहल्ले में बने प्राथमिक विद्यालय को जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव हो चुका है। स्कूल जाने वाले बच्चों तथा मोहल्ले के लोगों को या तो पानी में घुसकर अथवा दूसरी गलियों से होकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है बारिश से पहले जब यह हालात हैं तो बारिश के मौसम में जलभराव से होने वाली परेशानी की कल्पना तक नहीं की जा सकती है।
नगर पालिका से लेकर तहसील तक की गई शिकायत का कोई असर नहीं हुआ है। प्रशासन को बीमारियां फैलने का इंतजार है। अगर जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिली तो मोहल्ले के लोग धरना देने को मजबूर होंगे। -सुभाष सक्सेना, नगला शिवलाल
आश्रम रोड से कचहरी रोड को मिलाने वाले मार्ग पर बसा मोहल्ला चांदेश्वर रोड के लोग बदहाली का जीवन जी रहे हैं। मोहल्ले की अधिकांश गलियां आज भी कच्ची हैं। मुख्य गली में हुए जलभराव से 16 घरों के लोग परेशान हैं। उनको अपने घरों तक जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है।
घरों के सामने हुए जलभराव में मच्छरों की संख्या बढने से लाग बीमार हो रहे हैं। शिकायतों के बाद भी जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है।
जिलेभर में स्वच्छता अभियान चल रहा है। स्वच्छता अभियान पर लाखें रुपया खर्च किया जा रहा है। चांदश्वर रोड मोहल्ला की समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पालिका प्रशासन सौतेला व्यवहार कर रहा है।
-उम्मेद सिंह, चांदेश्वर रोड
राधारमण रोड से दीवानी रोड के बीच बसे मोहल्ला पालनगर में देहात जैसे हालात हैं। मोहल्ले की अधिकांश गलियां आज भी कच्ची हैं। जरा सी बारिश में फिसलन हो जाती है। रात के समय गलियों से गुजरने पर लोग गिरकर चोटिल होते हैं। लोगों का कहना है तहसील दिवस तक में की गई शिकायतों पर सुनवाई नहीं की गई है। नगर पालिका में की गई शिकायत पर केवल आश्वासन ही दिया जाता है।
नगर क्षेत्र होने के बाद भी गंाव से बदतर हालात हैं। लोग बदहाली का जीवन जीने को मजबूर हैं। इस मार्ग से अधिकारी भी गुजरते हैं। लेकिन किसी अधिकारी ने आज तक परेशानी से निजात दिलाने की पहल नहीं की है।-दीप सिंह, पालनगर
भांवत चौराहे से दीवानी जाने वाले मार्ग पर बसे यदुवंशनगर में गंदगी और टूटी सड़कों की समस्या है। सीसी रोड टूटने लगे हैं। नालियों में कीचड़ भरा रहता है। लोगों को बीमारियां फैलने का लोगों को डर सता रहा है। सफाई कर्मचारी सफाई करने नहीं आता है। लोगों का कहना है यदुवंशनगर में स्वच्छता अभियान दम तोड़ रहा है। लोग अपने घरों के सामने बनी नाली की सफाई खुद ही करने को मजबूर हो चुके हैं।
मोहल्ले के अधिकतर लोगों को नहीं पता सफाई कर्मचारी कब आता है। सीसी रोड टूटने लगे हैं। पालिका प्रशासन सौतेला व्यवहार कर रहा है। समस्याओं से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास ही नहीं किया गया है।-शिवराज सिंह, यदुवंशनगर
वर्जन शहर में विकास कार्य लगातार जारी हैं। जो मोहल्ले विकास कार्य से छूटे हैं, वहां भी कार्य योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही विकास कार्य कराए जाएंगे।-लालचंद्र भारती, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें