फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नलकूप एक साल से है खराब, किसान परेशान

विज्ञापन
किशनी के गांव जटपुरा में प्रदर्शन करते किसान - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी। तहसील क्षेत्र में जटपुरा बाजार के पास सिंचाई के लिए लगा सरकारी नलकूप एक वर्ष से खराब है। नलकूप की मरम्मत नहीं होने से किसानों में आक्रोश है। किसानों ने ऑपरेटर द्वारा वसूली करने के बाद भी मरम्मत नही कराने का आरोप लगाया है। रविवार को गांव में प्रदर्शन कर डीएम से खराब नलकूप की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जटपुरा बाजार के सामने वर्ष 2013-14 में राममनोहर लोहिया नलकूप योजना के तहत एक सरकारी नलकूप किसानों की सिंचाई के लिए सरकार द्वारा लगाया गया था। शुरू में नलकूप से किसानों ने खेतों की सिंचाई की, लेकिन यह नलकूप पिछले एक साल से खराब है।
किसानों का आरोप है नलकूप खराब होते की ऑपरेटर ने किसानों से पांच सौ रुपये तक प्रति किसान वसूली की, लेकिन नलकूप सही नहीं कराया। बाद में ऑपरेटर ने आना ही बंद कर दिया। जानकारी करने पर पहले तो ऑपरेटर ट्रांसफार्मर खराब होने की बात बताते रहे। उसके बाद दो ट्रांसफार्मर भी बदल गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कर्मचारियों ने बीस दिन पूर्व नलकूप की सबमर्सिबल भी खोल ली है। शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हो रही है। रविवार को नाराज ग्रामीणों ने नलकूप के पास प्रदर्शन करके डीएम से खराब नलकूप सही कराने की मांग की है। पवन भदौरिया, हरिओम गुप्ता, अम्बरीश दुबे, राशिद, सुरेश यादव, पप्पू अली, अनीश खान, खुर्शीद खान मौजूद रहे।
नलकूप खराब होने के बाद फसलें सूखने पर रजबहा से भी पानी लगाने के लिए किसानों ने प्रयास किए। लेकिन नगला अखे के पास दबंगों ने सरकारी नाली तोड़ दी है। किसानों द्वारा नाली बनाने की कोशिश करने पर दबंगों ने उनको मारपीट करके भगा दिया है।
नलकूप खराब होने के बाद ठीक कराया जा रहा है। सबमर्सिबल को सुरक्षा के लिहाज से खुलवाया गया है। शीघ्र ही नलकूप चालू कराया जाएगा।-जयपाल, ऑपरेटर
सरकारी नलकूप खराब होने की जानकारी नहीं है। जांच कराने के बाद नलकूप को सही कराकर चालू कराया जाएगा। ऑपरेटर की मनमानी की जांच होगी।-प्रेमप्रकाश, एसडीएम किशनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें