फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अक्तूबर से कॉलेज से गायब हैं क्रिश्चियन कॉलेज के प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने शुक्रवार को चार कॉलेजों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो कॉलेजों के प्रधानाचार्यों सहित प्रवक्ता और सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले। क्रिश्चियन कॉलेज के प्रधानाचार्य और संबंधित लिपिक का शासन से मांगी गई सूचनाओं को अपलोड न करने को लेकर वेतन रोका गया है। अनुपस्थित अन्य प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक, लिपिक और कर्मचारियों को चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह जिला विद्यालय निरीक्षक 11:10 बजे क्रिश्चियन इंटर कॉलेज पहुंचे। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य पीएफ केवल एक अक्तूबर से अनुपस्थित मिले। शिक्षक विनोद सिंह चौहान और अनंत इब्राहम छह अक्तूबर से, गौरव सिंह राठौर और अमित विलसन सात अक्तूबर से अनुपस्थित मिले। अंब्रेश चौहान, राजेश कुमार, अमित मसीह शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले। प्रधान सहायक प्रदीप चौहान ने बताया कि उनके पास किसी का भी कोई अवकाश प्रार्थना पत्र नहीं है, जबकि यहां मौजूद सहायक लिपिक सत्यपाल सिंह ने कहा कि संबंधित लोगों का फोन आया था। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जब सत्यपाल सिंह से कॉल दिखाने की बात कही तो वह नंबर नहीं दिखा सके। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सत्यपाल सिंह को भविष्य में झूठ न बोलने की चेतावनी दी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने 11:45 बजे सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह, सहायक अध्यापक अवनीश कुमार अनुपस्थित मिले। 12:15 बजे एकरसानंद इंटर कॉलेज के निरीक्षण के दौरान प्रमोद बॉथम और विमलेश कुमार अनुपस्थित मिले। प्रधानाचार्य ने उनकी अनुपस्थिति चढ़ा रखी थी, लेकिन अवकाश का प्रार्थना पत्र प्रधानाचार्य नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें