09एमएनपी-17-विकास भवन में कार्यालयों का निरीक्षण करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह बृहस्पतिवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी बिना मास्क लगाए काम करते मिले।
बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह विकास भवन पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने भूतल पर स्थित जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय, युवा कल्याण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, पिछड़ा वर्ग, समाज कल्याण, सहकारिता, लघु सिंचाई कार्यालय का निरीक्षण किया। कई कर्मचारी बिना मास्क के काम करते मिले। डीएम ने सभी को चेतावनी देते हुए मास्क का प्रयोग करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया, जिला विकास अधिकारी प्रवीण कुमार राय मौजूद रहे।
हेल्प डेस्क को भी देखा
डीएम ने विकास भवन के गेट पर स्थित हेल्प डेस्क पर जानकर जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को बिना स्क्रीनिंग के प्रवेश न दिया जाए। तापमान सामान्य से अधिक है तो उन्हें प्रवेश न देते हुए मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को जानकारी दी जाए।
प्रतिदिन करें निरीक्षण
जिलाधिकारी ने मनरेगा कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने उपायुक्त मनरेगा रंजीत सिंह को निर्देशित किया गया कि वह प्रतिदिन एक विकास खंड का निरीक्षण कर मनरेगा कार्यों का सत्यापन करें। प्रत्येक गांव में मनरेगा कार्य शुरू कराने और प्रगति सुधारने के लिए भी कहा।