फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगार करने से मना करने पर बालक को जमीन पर पटका

विज्ञापन
09एमएनपी-19-कुरावली में मारपीट में घायल बालक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। बेगार करने की मना करने पर पूर्व फौजी ने नौ वर्षीय बालक को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे बालक घायल हो गया। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लुखुरपुरा निवासी सुनील कुमार मेहनत मजदूरी कर परिवार रहता है। आरोप है कि गांव में रहने वाला एक पूर्व फौजी आए दिन उसके नौ वर्षीय पुत्र उमाकांत से बेगार कराता रहता है। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे पुत्र भैंस को पानी पिलाने के बाद घर आ रहा था। तभी पूर्व फौजी के 12 वर्षीय पुत्र ने अपने घर के सामने उमाकांत को रोक लिया। कहा कि पिता ने उसे काम करने के लिए बुलाया है। उमाकांत ने जब उससे मना कर दिया तो फौजी का बेटा मारपीट करने लगा। आरोप है कि इतने में पूर्व फौजी भी वहां आ गया और उमाकांत को उठाकर जमीन पर पटक दिया। जमीन पर पटके जाने से उमाकांत का सिर फट गया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग जमा हो गए, लेकिन पूर्व फौजी के रुतबे के आगे कोई विरोध नहीं कर सका। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कहा है कि आरोपी पहले भी मारपीट करता रहा है। एक बार तो पुत्र के सिर में नौ टांके आए थे। पीड़ित का ये भी कहना है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह गांव से पलायन करने पर विवश होगा।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोप सही साबित होने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
शिवकुमार चौहान, प्रभारी निरीक्षक कुरावली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें