02एमएनपी-04-कचहरी रोड पर बिना सुरक्षा उपाय के नाले की सफाई करते कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नगर पालिका ने शहर के नालों की सफाई का ठेका 71 लाख रुपये में दिया है लेकिन ठेकेदार सफाई कर्मियों की सुरक्षा पर धेला भी खर्च नहीं कर रहा है। कोरोना महामारी के बीच नालों में उतरे सफाई कर्मचारियों के पास दस्ताने, बूट के साथ ही मास्क तक नहीं है।
नालों की सफाई का कार्य एक मई से शुरू किया जा चुका है। शनिवार को कचहरी रोड, देवी रोड व आगरा रोड पर एक साथ अलग-अलग सफाई कर्मचरियों ने नालों की सफाई का कार्य शुरू किया। नालों की सफाई में लगे सफाई कर्मचारी के पास दस्ताने, बूट के साथ मास्क तक नहीं हैं। जबकि सफाई कर्मचारियों को नालों के अंदर घुसकर सफाई करनी पड़ रही है।
फैल सकती हैं कई प्रकार की बीमारी
जिन नालों की सफाई कर्मचारी सफाई कर रहे हैं। उनमें कांच, प्रयोग की गई सुइयां व लोहे की नुकीली चीजें आदि निकल रहे हैं जो सफाई कर्मचारियों के जीवन के लिए घातक हो सकते हैं।
कोरोना का भी है भय
ालों की सफाई के दौरान अधिकांश कर्मचारियों के पास मास्क तक नहीं है। वहीं कर्मचारी सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं। एक दूसरे से तंबाकू, बीड़ी आदि लेकर उसका सेवन कर रहे हैं।
जिन फर्मों को ठेका दिया गया है, उन्हें लिखित में निर्देश दिए गए हैं कि सामाजिक दूरी का पालन किया जाए और सभी प्रकार के उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। दो टीमें गठित की गई हैं जो इसकी निगरानी करेंगी। शीघ्र ही कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका