30एमएनपी-16-लॉकडाउन का पालन न करने वालों से उठक-बैठक कराती पुलिस
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। हॉटस्पॉट क्षेत्र करहल, बंशीगोहरा, कुरावली के गांव भरतपुरा को छोड़कर शुक्रवार से जिलेभर में जन सुविधा केंद्र, मोबाइल रिचार्ज और रिपेयरिंग शॉप, फोटो स्टेट, प्रिंटिंग प्रेस, आरओ सर्विसिंग व रिपेयरिंग, गलियों में घर में संचालित किराने की दुकानें खुलेंगी। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने अफसरों के साथ बैठक करते हुए यह छूट दी।
बृहस्पतिवार को अधिकारियों की बैठक में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जिन निजी चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया गया है, उन्हीं चिकित्सालयों में इमरजेंसी सेवाएं दी जाएं। ओपीडी चालू न रहे। जिन निजी चिकित्सालय को आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने की अनुमति दी गई है। एसपी अजय कुमार पांडेय, सीडीओ नगेंद्र शर्मा, एडीएम बी राम, एएसपी ओपी सिंह, सीएमओ डॉ. एके. पांडेय, एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय मौजूद रहे।
इन क्षेत्रों में नहीं खुलेंगी दुकान
ईशन नदी से लेकर ज्योति तिराहे तक, ईशन नदी से राधारमन रोड, करहल चौराहे तक, करहल चौराहे से बड़े चौराहे तक, तांगा स्टैंड से घंटाघर चौराहे तक, ईशन नदी पुल से कुरावली रोड, नगला पजाबा से गोला बाजार होते हुए अग्निशमन केंद्र तक, क्रिश्चियन तिराहे से भांवत चौराहे तक किराने की दुकानें नहीं खुलेगीं। ये शहर के मुख्य मार्ग है, यहां दुकानें खुलने से भीड़ बढ़ेगी।