फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल टूटने से 12 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
23एमएनपी-18-शहर के घंटाघर के पास टूटा बिजली का पोल हटवाते बिजली कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। देवी रोड पर जीजीआईसी के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल टूट गया। पोल टूटने से शहर के बड़े इलाके पुरानी मैनपुरी क्षेत्र में अंधेरा छा गया। सोमवार की सुबह जानकारी होने पर जेई सहित कर्मचारी मौकेे पर पहुंच गए। दोपहर करीब 2 बजे वैकल्पिक व्यवस्था करकेे कई हिस्सों में विद्युत आपूर्ति चालू की गई।
विज्ञापन

देवी रोड पर रविवार की रात करीब 12 बजे जीजीआईसी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से दो विद्युत पोल टूट गए। पोल टूटते ही शहर के बड़े इलाके पुरानी मैनपुरी क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार की सुबह जब लोग जागे तब उनको बिजली नहीं होने की जानकारी हुई। सब स्टेशन पर फोन करने पर पता चला जीजीआईसी के पास दो विद्युत पोल टूटने से आपूर्ति ठप हो गई है। जानकारी होने पर जेई सहित कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। टूटा हुआ पोल सही करने से पहले जेई से वैकल्पिक व्यवस्था करके कई हिस्सों में दोपहर 12 बजे विद्युत आपूर्ति चालू करा दी।
पानी के लिए परेशान हुए लोग
रातभर बिजली गुल रहने से पानी की टंकी नहीं भरी जा सकी। इसके चलते सुबह के समय लोगों को टंकी के पानी की आपूर्ति नहीं मिल सकी। पीने के पानी के लिए लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। हैंडपंपों पर लोगों की लाइनें लगी देखी गईं।
विज्ञापन

यह क्षेत्र हुआ प्रभावित
दो विद्युत पोल टूटने से कटरा, देवी रोड, मिश्राना, पुरोहिताना, चौथियाना, लाल मठिया, राजा का बाग, आश्रम रोड, मदार दरवाजा, अमर नगर का क्षेत्र प्रभावित हुआ। दोपहर 12 बजे के बाद वैकल्पिक व्यवस्था करके अधिकांश इलाकों में आपूर्ति चालू करा दी गई।
देवी रोड पर जीजीआईसी के पास रात में वाहन की टक्कर से दो पोल टूटने की वजह से आपूर्ति बाधित हुई थी। जिसको वैकल्पिक व्यवस्था करके चालू करा दिया। कर्मचारी काम कर रहे हैं। देर शाम तक पोल बदलवाकर समूचे इलाके की आपूर्ति सुचारु करा दी।
विज्ञापन

रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें